विज्ञापन दें / सहयोग करें

इन 6 सड़कों का विस्तार करने 18 करोड़ से अधिक की मंजूरी, CM साय बोले – आवागमन की सुविधा जल्द होने वाली है सुगम | More than 18 crore 46 lakhs approved for expansion of 6 roads

इसी क्रम में जशपुर जिले में नागरिकों के आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छ: सड़कों के निर्माण कार्य हेतु 18 करोड़, 46 लाख, 87 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन मार्गों के निर्माण से लोगों के आवागमन में सुगमता होगी। जिले के लोगों में मिलने वाली सुविधा से खुशी की लहर है।

मिली स्वीकृति

राज्य शासन से स्वीकृति कार्यों में वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल जिला जशपुर के ग्राम चटकपुर से रेंगारबहार पहुंच मार्ग लम्बाई 2.46 किमी सड़क के निर्माण हेतु 2 करोड़ 89 लाख 86 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 5 करोड़ से बनेंगी दो सड़कें, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, प्रस्ताव को मिली स्वीकृति…

इन सड़कों के लिए मिली राशि

इसी प्रकार कुनकुरी-औरीजोर-मतलूटोली-पटेलापारा पहुंच मार्ग लंबाई 2.54 किमी सड़क निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़, 1 लाख 95 हजार, एनएच-43 के किमी 540/4 से मयाली डेम तक मार्ग लंबाई 2.28 किमी सड़क निर्माण हेतु 2 करोड़ 85 लाख, 1 हजार, मयाली नेचर कैम्प से मधेश्वर मंदिर तक मार्ग लंबाई 2.20 किमी सड़क निर्माण हेतु 2 करोड़, 71 लाख, 89 हजार, रानीबंध चौक से चिडराटांगर होते हुए पंडरीआमा-उपरकछार मार्ग लंबाई 3.44 किमी सड़क निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़, 29 लाख, 58 हजार और जोकारी से मधेश्वर पहाड़ तक पहुंच मार्ग लंबाई 2.88 किमी सड़क निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़, 68 लाख, 58 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।

7 करोड़ 65 लाख से अधिक लागत से बनेगा रोड

जिले में आवागमन की सुविधा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सार्थक पहल से वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल जशपुर जिले के दो सड़कों के निर्माण हेतु 7 करोड़, 65 लाख, 41 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।

राज्य शासन से स्वीकृति कार्यो में 2 करोड़ 70 लाख 70 हजार लागत् के कांसाबेल विकास खंड के सूजीबहार मैन रोड से सिकरिया पहुंच मार्ग लंबाई 2.00 किमी सड़क, पुल पुलिया सहित एवं 4 करोड़, 94 लाख, 71 हजार रुपए की लागत के स्टेट हाईवे से कछुआकानी मार्ग लंबाई 3.80 किमी सड़क का निर्माण कार्य शामिल हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button