पुलिस का उल्टा चश्मा : यात्री बसों में माल ढोने वालों पर नरमी, बाकी पर दिखा रहे सख्ती
रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड में टूरिज्म बस और बीच रास्ते में सवारी बैठाने वाली यात्री बसों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन यात्री बसों में भारी माल ढोने वाले रसूखदारों पर नरमी बरत रही है। उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। परिवहन विभाग भी मूकदर्शक बना है। कुछ दिन पहले ही राजधानी में नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क का खुलासा हुआ है। रमेश और उसकी पत्नी को एसआईए की टीम ने चंगोराभाठा से पकड़ा था।
Source link
Follow Us












