बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस ने मांगा मुर्गा और पैसे, पीड़िता ने जमीन गिरवी रखी
जशपुर जिले के पंडरापाठ चौकी क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। एक कोरवा जनजाति महिला के साथ हुए कथित बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चौकी प्रभारी ने पीड़िता से पैसे और एक मुर्गा मांगा है।
पीड़िता के अनुसार, जब वह अपने पति के साथ चौकी पहुंची तो चौकी प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पांच हजार रुपये और एक मुर्गा की मांग की। आर्थिक रूप से कमजोर पीड़िता के परिवार के लिए यह राशि जुटाना बेहद मुश्किल था। मजबूर होकर पीड़िता ने अपनी जमीन गिरवी रखकर पैसे जुटाए और मेडिकल जांच कराने जाने के लिए गाड़ी का किराया 1500 रुपया और कोर्ट में अपना कथन कराने के लिए दो दिन पंडरापाठ से जशपुर 35-35 सौ में गाड़ी किराया कर के प्रक्रिया पूर्ण कराई।
इस घटना के बाद पीड़िता के पति ने जशपुर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। इस मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और केंद्र सरकार से राज्य के गृह मंत्री को हटाने और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।
देखिये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या लिखा है :👇












