विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG Road accident : सड़कों पर बैठे रहते हैं गौवंश, तेज रफ्तार ट्रक ने 9 गौवंश को कुचला, सभी की मौत

बालोद जिला प्रशासन सड़कों पर बैठे गौवंश को हटाने लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन यह प्रयास अभी तक सफल नहीं हुआ है। प्रशासन के आदेश को पशुपालक नजरअंदाज करते दिखाई दे रहे हैं। रविवार रात्रि से सोमवार सुबह तक जिला मुख्यालय में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठे 9 गौवंश को कुचल दिया, जिससे इन सभी गौवंशो की मौत हो गई। मृत गौवंशों में 8 गाय व एक नंदी है। इस घटना के बाद गौ सेवकों में आक्रोश है। गौ सेवकों ने कहा कि आखिर गौपालकों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। कब तक गौवंशों की मौत होती रहेगी। सिर्फ कागजों में ही योजना बनाने से कुछ नहीं होगा इस पर कड़ाई बरतनी होगी। हालांकि पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले ट्रक व चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं सभी मृत गौवंशो का अंतिम संस्कार किया गया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button