मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निखिल कश्यप को दी श्रद्धांजलि, शोकसभा में हुए शामिल
शोकाकुल परिजनों से भेंट कर जताई संवेदना
रायपुर, 23 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित विधायक कॉलोनी में आयोजित शोकसभा में शामिल होकर वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र स्वर्गीय निखिल कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी और शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Follow Us












