गुरुओं से मिले भाजपा नेता: किरणदेव और मूणत ने लिया आर्शीवाद, मार्शल आर्ट ट्रेनर्स का महिला नेताओं ने किया सम्मान – Raipur News
रायपुर में भाजपा नेताओं ने गुरुपूर्णिमा पर खास कार्यक्रम किए। भाजपा ने हर मंडल में रहने वाले धार्मिक और शिक्षा में अपना योगदान देने वाले गुरुओं का सम्मान किया । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत और जिला अध्यक्ष रमेश
.
कार्यक्रम के दौरान वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महंत पर पुष्पवर्षा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा- ” गुरु गोविंद दोनों खड़े काके लागू पाओ , गोविंद दियो बताए गुरु के लगे पाओ ” अर्थात शिष्य के समक्ष गुरु और गोविंद दोनों खड़े हैं और वह शिष्य संशय में है कि किसके चरण पहले स्पर्श किया जाए और तभी गोविंद स्वयं कहते हैं कि प्रथम पूज्य गुरु हैं और गुरु के चरण स्पर्श किए जाए ।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव भारत के सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रयास धरातल तक पहुंचकर किया है और यह एक महत्वपूर्व वजह है जो भाजपा को अन्य राजनैतिक दलों से अलग और विशिष्ट बनाती है ।
भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरुओं का सम्मान कार्यक्रम भाजपा द्वारा मंडल स्तरीय तय किया गया था और हमने सभी 20 मंडलों पर विभिन्न स्थानों पर गुरुओं का सम्मान कार्यक्रम सफलत पूर्वक सम्पन्न किया यह हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है कि हमें पार्टी कार्यक्रम के माध्यम से गुरुओं का सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
महिला नेताओं ने किया गुरुजनों का सम्मान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर छत्तीसगढ़ के हर जिले में गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत गुरुजनों के सम्मान हेतु कार्यक्रम रखा गया ।
रायपुर में लक्ष्मी नारायण मंदिर के महंत वेद प्रकाश, दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास, महामंडलेश्वर यामिनी दीदी, विरञ्चीनारायण मंदिर के पुजारी एवं साध्वी सौम्या सखी का तिलक, श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय ममता साहू व शीतल नायक, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संध्या तिवारी, मिनी पांडे, हारशिला रुपाली, प्रीति परगनिया, रायपुर जिला अध्यक्ष सीमा साहू, महामंत्री बंदना मुखर्जी, स्वप्निल मिश्रा एवं जिला एवं मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Source link











