हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का मौका: झगराखंड में दो दिवसीय शिविर; 17-18 मई को वाहन मालिक करा सकते हैं फिटमेंट – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य है। इसके लिए मनेंद्रगढ़ जिले के झगराखंड में 17 और 18 मई 2025 को विशेष शिविर लगेगा। यह शिविर कशफ इंटरप्राइजेज परिवहन सुविधा केंद्र में आयोजित किया जाएगा।
.
वाहन मालिकों को आवेदन के लिए आरसी कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने पर शिविर में यह सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
फाइल फोटो
विभिन्न वाहनों के लिए शुल्क इस प्रकार है:
- दोपहिया वाहन: 365.80 रुपए
- -तिपहिया वाहन: 427.16 रुपए
- हल्के मोटर वाहन: 656.80 रुपए
- भारी वाहन: 705.64 रुपए
वाहन मालिक शिविर के अलावा जिले के परिवहन सुविधा केंद्र या चॉइस सेंटर से भी एचएसआरपी की बुकिंग करा सकते हैं। परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।
एचएसआरपी नहीं लगवाने वाले वाहन मालिकों को जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसलिए सभी वाहन मालिकों को सलाह दी जाती है कि वे इस शिविर का लाभ उठाएं।
Source link


&w=390&resize=390,220&ssl=1)









