CG Crime: नेशनल हाइवे में स्टंटबाजी, युवकों ने यात्री बस रोकने का किया था प्रयास, 7 धाराओं के तहत हुई कार्रवाई | Stunt on National Highway, youths tried to stop a passenger bus
आरोपी की पहचान जालमपुर वार्ड निवासी साहिब बेग (19) पिता रसीद बेग के रूप में हुई। आरोपी के पास ड्रायविंग लायसेंस नहीं था। बिना हेलमेट, बिना पंजीयन नंबर की गाड़ी का खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्ण चलाते पाया गया। 7 अलग-अलग धाराओं के तहत उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।
इन धाराओं के तहत हुई कार्रवाई पुलिस ने बताया कि आरोपी स्टंटबाज युवक पर बीएनएसएस की धारा170 (जनता में भय एवं असुविधा की स्थिति उत्पन्न करना), धारा-126 (लोक सुरक्षा के लिए रोकथानात्मक कार्रवाई), धारा-135(3) (आदेशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई) इसी तरह मोटरयान अधिनियम धारा-3/181 (बिना ड्रायविंग लायसेंस वाहन चलाना), धारा-184 (खतरनाक तरीके से वाहन चलाना), धारा-194(घ) (बिना हेलमेट वाहन चलाना), धारा-50(2)/177 (बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाहन चलाना) के तहत कार्रवाई की गई है।
Source link











