विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में दो राइस मिलों पर प्रशासन ने मारा छापा: 22 हजार क्विंटल से अधिक के धान जब्त, कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक – Dhamtari News

छत्तीसगढ़ के धमतरी में अवैध धान कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। खाद्य, मंडी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दो राइस मिलों पर छापा मारकर 22,000 क्विंटल अवैध धान और चावल जब्त किया। जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक बताई

.

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मौजूदा सीजन के दौरान, कलेक्टर अविनाश मिश्रा द्वारा गठित टीम ने फुल मिनी राइस मिल और अशोक राइस मिल में छापेमारी की। यह कार्रवाई लगभग छह घंटे तक चली, जिसके बाद अवैध धान और चावल का बड़ा जखीरा पकड़ा गया।

दो राइस मिलों से अवैध धान और चावल जब्त

जिला प्रशासन के अनुसार, धमतरी जिले में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी मात्रा में अवैध धान और चावल इन दो राइस मिलों से जब्त किया गया है। कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने बताया कि जब्त किए गए 22,000 क्विंटल धान का समर्थन मूल्य करोड़ों में है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला अभी चलेगा और दोनों राइस मिलों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button