विज्ञापन दें / सहयोग करें

जशपुर में 67 किसानों ने निर्यात के अवसर समझे, वैश्विक बाजार से जुड़ने की तैयारी

जशपुर जिले के किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs), स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से 19 नवंबर 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), डुमरबहार में “एफपीओ, एसएचजी एवं एमएसएमई के लिए निर्यात के अवसरों पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जशपुर के कृषि उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने और किसानों को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

समाचार फोटो

इस कार्यक्रम की मुख्य थीम “जशपुर के खेतों से वैश्विक बाजारों तक” रही। इसका आयोजन रायपुर द्वारा किया गया, जबकि राज्य कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र, जशपुर ने सह-आयोजन की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सौरभ राय, सहायक प्रबंधक रायपुर, राकेश कुमार भगत और अनूप कुमार मेहर की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

समाचार फोटो

इस क्षमता निर्माण कार्यक्रम में जिले के कुल 67 कृषकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जो स्थानीय कृषि उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं के प्रति उनकी गहरी रुचि को दर्शाता है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कृषि उत्पादों की गुणवत्ता, उनकी बाजार क्षमता, निर्यात संबंधी संभावनाओं तथा किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करना था। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को निर्यात प्रक्रिया और अंतरराष्ट्रीय बाजार की आवश्यकताओं को समझने में मदद मिली।

इस पहल के माध्यम से जशपुर जिले के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने, किसानों की आय में वृद्धि करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह कार्यक्रम जशपुर जिले के कृषि उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने और किसानों को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल साबित होगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button