विज्ञापन दें / सहयोग करें

सांप काटने से 6 माह में 9 की मौत: रायगढ़ में बारिश में बढ़ रहे सर्पदंश के मामले, कोबरा व करैत के बन रहे शिकार – Raigarh News



छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सर्पदंश का आकड़ा बढ़ते जा रहा है। पिछले छह माह मंे 9 लोगों की जान सांप काटने से जा चुकी है। वहीं 3 साल 6 माह में 638 लोग सर्पदंश का शिकार हुए हैं। मौसम बदलते ही सांप बाहर निकलते हैं और इसका शिकार लोग बन रहे हैं। सांप काटने का आकड़ा जून और जुलाई में अधिक होने की बात कही जा रही है। यह बारिश का सीजन होता है और कई तरह के सांप बाहर निकलते हैं। ऐसे में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्नेकबाइट का आकड़ा बढ़ जाता है। मेडिकल कॉलेज से मिले आकड़े के अनुसार रायगढ़ में साल 2023 में 73 लोग स्नेक बाइट का शिकार हुए थे और इसमें 6 लोगों की मौत हुई थी। साल 2024 में 113 सर्पदंश के शिकार हुए जिसमें 8 लोगों की जान चले गई। साल 2025 की बात करे तो सर्पदंश का आकड़ा बढ़ गया और 328 लोगों को सांप ने काट लिया। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं अभी 2026 का साल खत्म भी नहीं हो सका है और सर्पदंश से 9 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 124 लोगों को सांप ने काटा है। इसमें महिला-पुरूष और बच्चे शामिल हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश मामले
बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अधिकांश सांप काटने का शिकार होते हैं। खेतों-बाड़ी में काम करते समय या जमीन में सोने के कारण ऐसी घटना घटित होती है। जब मौसम बदलता है तब सांप अक्सर बिलों से बाहर निकलते हैं। बारिश में ऐसा अधिक देखा जाता है।
करैत व नाग के अधिक शिकार बन रहे
सर्परक्षक एनिमल रेस्क्यू समिति के अध्यक्ष विनितेश तिवारी ने बताया कि सोये हुए लोग अक्सर करैत सांप का शिकार बनते हैं। बिना मच्छरदानी के लोग सोए होते हैं तो वे गर्माहट के लिए बिस्तर तक पहुंचते हैं और लोगों को काट देते हैं। इनकी बाइट इतनी बारिक होती है कि पता नहीं चल पाता है और जब जानकारी होती है तो बहुत देर हो जाती है। उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यस्क इंसान को जहरीले सांप ने काटा है तो करीब ढाई का घंटा का समय और छोटे बच्चों को लगभग 40 मिनट का समय अस्पताल पहुंचने के लिए मिलता है। हांलाकि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में एंटी वैनम होते हैं। सर्पदंश के मामले आए तो सबसे पहले अस्पताल जाए। करैत व नाग के स्नैक बाइट अधिक देखे गए हैं।
तत्काल नजदीकी अस्पताल में जाए
डॉ जितेन्द्र नायक, सह प्राध्यापक, मेडिसिन ने बताया कि अस्पताल में सर्पदंश के मामले आते हैं तो सबसे उन्हें बेहतर उपचार देना प्राथमिकता है। सर्पदंश के मामले बारिश मंे अधिक आते हैं। सांप काटने पर झाड़फूंक के चक्कर में न पड़े, बल्कि तत्काल नजदीकी अस्पताल में जाए। ताकि वहां प्राथमिक उपचार हो सके और लोगों की जान बच सके। इस दौरान ज्यादा हाथ-पैर न चलाए। चीरा और दूसरे इंजेक्शन न लगाए। मिट्टी-गोबर या किसी प्रकार लेप लगा कर लापरवाही न करे। इसमें सावधानी बरतनी जरूरी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button