विज्ञापन दें / सहयोग करें

बुजुर्ग के गले में झपट्टा मारकर चैन स्नैचिंग: रायगढ़ में घर के बाहर डेढ़ लाख की लूट; बेचने की फिराक में पकड़ाए 4 आरोपी – Raigarh News

मामले में एक नाबालिग समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक रिटायर्ड कर्मचारी से चैन स्नैचिंग की वारदात हुई है। 26 मई की रात के अंधेरे में आरोपियों ने पुजारी राम (75 साल) के गले में झपट्टा मारा और सोने के दो चैन को लेकर भाग गए थे। जिसकी कीमत 1 लाख 70 हजार रुपए थी।

.

मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। पुजारी राम जब अपने घर के बाहर का दरवाजा बंद करने निकला। तभी लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी छीनी गई सोने की चैन को बेचने की फिराक में बाइक में घूम रहे थे। तभी पुलिस ने एक नाबालिग समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों से पुलिस ने सोने का चैन व बाइक जब्त कर आगे की कार्रवाई की है

शिकायत के बाद पतासाजी में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, मिट्ठूमुड़ा का रहने वाला पुजारी राम सहकारी समिति जशपुर का रिटायर्ड कर्मचारी है। घटना के बाद पुजारी राम ने मामले की सूचना थाना में दी।

जहां जूटमिल पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामले में जांच शुरू की। ऐसे में थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने एक टीम बनाई और मामले में आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी।

तब आसपास के कई CCTV फुटेज खंगाले गए। इस दौरान पीड़ित से आरोपियों के हुलिए की जानकारी लेकर पुराने बदमाशों और घूमंतू तत्वों को पकड़ा गया और पूछताछ की गई।

इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आदतन अपराधी प्रेम सारथी अपने एक साथी के साथ घूम रहा था। तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

ये 4 आरोपी पकड़ाए

  1. प्रेम सारथी, 21 वर्ष, धनागर फोकटपारा कोतरा रोड ​​​​​​​का रहने वाला
  2. गणेश सारथी, 26 वर्ष. कैदीमुड़ा का रहने वाला
  3. विश्वकर्मा यादव, 25 वर्ष, दरोगापारा निवासी
  4. एक नाबालिग भी शामिल

मामले में आगे की कार्रवाई जारी

जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि घटना के बाद आसपास के कई CCTV फुटेज खंगाले गए। जहां आरोपियों का जानकारी होने के बाद उन्हें शहर के अलग-अलग मोहल्लों से पकड़ा गया है। चैन व बाइक जब्त कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button