विज्ञापन दें / सहयोग करें

नशे की हालत में भिड़े 2 युवक VIDEO: आराम से सो रहा था, उठाने पर भड़का; बीच सड़क एक-दूसरे के कपड़े फाड़े – Kanker News

कांकेर जिले में धनतेरस के दिन 2 युवकों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। जहां 18 अक्टूबर की सुबह चारामा नगर पंचायत के गिरहोला मार्ग पर शराब के नशे में दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए।

.

नशे की हालत में दोनों एक मुर्गा मटन की दुकान पर कुश्ती कर रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि एक युवक अपने सोए हुए भाई को उठाने आया था, लेकिन उठाने की कोशिश के दौरान ही दोनों में मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए। हालांकि, उनकी पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि लोगों द्वारा नाम पूछने पर वे बिना बताए वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दोनों ने एक-दूसरे के कपड़े भी फाड़े।

शहर में बढ़ रही मारपीट की घटना

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ दिनों पहले विश्व हिंदू परिषद (VHP) की चारामा इकाई ने नगर में मांस-मटन की दुकानों को एक निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए थाना प्रभारी और नगर पंचायत सीएमओ को ज्ञापन सौंपा था।

वर्तमान में, नगर में NH30, राम जानकी मंदिर के आसपास, बस स्टैंड के पास और कोरर रोड पर मांस-मटन की दुकानें संचालित हो रही हैं। ये दुकानें सब्जी मंडी और नगर के मुख्य दैनिक बाजार के पास ही स्थित हैं।

वहीं पीछे पास में ही मुर्गा मटन की दुकानें लगती रहती है। यही कारण है कि खुलेआम शराब के सेवन कर हुड़दंग करने के मामले बढ़ते जा रहे है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button