विज्ञापन दें / सहयोग करें

रेलवे कर्मचारी के फ्लैट से मिले 100 मोबाइल, यूज्ड कंडोम: भिलाई में 500 रुपए में रेंट पर देता था मकान,संदेह पर पुलिस ने दी दबिश – durg-bhilai News


भिलाई में रेलवे कर्मचारी के मकान से आपत्तिजनक सामान बरामद

भिलाई के चौहान ग्रीन वैली कॉलोनी के E6 37 फ्लैट में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई हैं। संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने ​​​​​इस ​फ्लैट में दबिश दी। फ्लैट कमल किशोर नायक का है, जो रेलवे का कर्मचारी है। पुलिस फ

.

यह मामला सुपेला थाना के स्मृति नगर चौकी का है। दरअसल, मामले का खुलासा तब हुआ जब कमल किशोर नायक ने OLX और फर्जी OYO वेबसाइट के ज़रिए कमरों को किराए पर देने के लिए पोस्ट किया था। उसने पोस्ट में 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से फ्लैट को किराये पर देने का जिक्र किया था।

रेलवे कर्मचारी की एक्टिविटी पर लोगों को था शक

अक्सर नए लोगों को फ्लैट में आते-जाते देखा गया था। इस पर कॉलोनी के लोगों को उसकी एक्टिविटी पर शक हुआ। ऐसे में कॉलोनी का एक शख्स खुद कस्टमर बनकर मकान के किराए को लेकर उसके यहां गया। इसके बाद उसकी असलियत सामने आई। उन्होंने इसकी शिकायत स्मृति नगर चौकी में की।

कमरे की तलाशी में लड़कियों के बाल और यूज्ड कंडोम

शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रविवार शाम 4:30 बजे उसके मकान में दबिश दी। कमरा खोलने पर अंदर से कई चौंकाने वाले सामान मिले, जिसमें 100 से अधिक मोबाइल फोन और कंप्यूटर पार्ट्स, लड़कियों के बालों के गुच्छे, यूज किए गए कंडोम, मोबाइल की सैकड़ों बैटरियां, 15 से 20 पेनड्राइव, सीडी और डाटा स्टोरेज सामग्री, 1925 से रेलवे दुर्घटनाओं की कटिंग्स और संदिग्ध दस्तावेज़ शामिल हैं।

इस दौरान जब मकान के मालिक कमल किशोर से पूछताछ की तो खुद को रेलवे का कर्मचारी बताया और वो बिलासपुर में पोस्टेड है। पुलिस ने कमरे में मिली वस्तुओं को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button