विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में प्रेमियों से अलग की गई 2 लड़कियों से गैंगरेप, आदिवासी समाज के नेताओं ने लूटी आबरू

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 17 और 25 साल की दो युवती के साथ गैंगरेप करने के आरोप में आदिवासी समुदाय के दो नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों लड़कियों को इनके माता-पिता ने ही आरोपियों के पास छोड़ा था। 

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक किशोरी सहित दो आदिवासी लड़कियों से कथित तौर पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। गैंगरेप की शिकार एक पीड़िता की उम्र 17 साल है, जबकि दूसरी 25 साल की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आदिवासी समुदाय के दो आरोपी नेताओं गिरफ्तार किया है। दोनों पीड़िताओं के प्रेम संबंध चल रहे थे, जो उनके परिवारों को पसंद नहीं था। आरोप है कि उनके परिजनों ने उन्हें उनके प्रेमियों से अलग करने के लिए उन्हें 75 साल के दरोगा सिंह और उसके जीजा 56 वर्षीय रमेश टेकाम के पास छोड़ दिया था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 25 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसने अप्रैल में अपनी जाति से अलग एक अन्य व्यक्ति से शादी कर ली थी। पीड़िता ने बताया कि दरोगा सिंह और रमेश टेकाम के कहने पर उसके माता-पिता और रिश्तेदार 4 जुलाई को उसे जबर्दस्ती वापस ले आए और उन दोनों के हवाले कर दिया।

गैंगरेप पर प्रेंग्नेंसी खत्म करने की दवा खिलाई

पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती को सुरक्षित रखने के बहाने दोनों ने कथित तौर पर 4 जुलाई को कई बार उसके साथ गैंगरेप किया और उसकी प्रेग्नेंसी खत्म करने के लिए उसे गोलियां भी खिलाईं। इस बीच, किसी तरह वह अपने पति से संपर्क करने में कामयाब हो गई, जिसने पुलिस को इसकी सूचना दी और फिर पुलिस ने 5 जुलाई को उसे बचा लिया।

17 वर्षीय पीड़िता ने सुनाई आपबीती

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसी लड़की ने उन्हें बताया था कि दोनों आरोपियों ने एक 17 साल की लड़की को भी जबरन अपने पास रखा हुआ है। 10 जुलाई को हमने नाबालिग लड़की का बयान दर्ज किया। उसने अपने बयान में बताया कि उन दोनों ने उसके साथ भी रेप किया था।

नाबालिग पीड़िता ने बताया कि वह दूसरी जाति के एक व्यक्ति से प्रेम करती थी के साथ और उसके साथ भाग गई थी। माता-पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उस व्यक्ति को इस साल की शुरुआत में पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद परिवार ने उसे समुदाय के दोनों नेताओं के पास भेज दिया था।

2021 में भी गिरफ्तार हुआ था रमेश टेकाम

पुलिस ने आरोपी दरोगा सिंह और रमेश टेकाम पर गैंगरेप, गंभीर रेप, जबर्दस्ती गर्भपात, और नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि टेकाम पर पहले भी रेप के आरोप लग चुके हैं और उसे 2021 में गिरफ्तार किया गया था।

डीएसपी हेडक्वार्टर्स आशा दास ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी अंडरग्राउंड हो गए थे, लेकिन हमने 19 जुलाई को उन दोनों को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button