विज्ञापन दें / सहयोग करें

जशपुर के युवाओं ने 5350 मीटर ऊंचाई पर की चढ़ाई: हिमालय में ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग का अनुभव, CM ने किया सम्मानित – Jashpur News

जशपुर जिले के युवाओं ने हिमाचल प्रदेश की दुहांगन वैली में हिमालय की 5350 मीटर ऊंचाई तक सफलतापूर्वक चढ़ाई की है। ‘ट्राइबल अल्पाइन एक्सपीडिशन हिमालय 2025’ के तहत इस अभियान को पूरा कर इन पर्वतारोहियों ने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।

.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अभियान के दौरान दल के सदस्यों ने ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और आइस क्लाइंबिंग जैसी चुनौतीपूर्ण गतिविधियों में भी अपनी चढ़ाई जारी रखी। यह दल जशपुर जिला प्रशासन के सहयोग से सितंबर महीने में पर्वतारोहण के लिए रवाना हुआ था।

पर्वतारोहियों के जज्बे की सराहना

मुख्यमंत्री साय ने पर्वतारोहियों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि जशपुर के युवाओं ने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास से हर ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है।

युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शासन के सहयोग से उन्हें आदिवासी वनांचल क्षेत्र जशपुर से हिमालय जाने और विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला।

इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास और डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति करेंगे जागरूक

मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि इस उपलब्धि से जिले के आदिवासी युवा एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति जागरूक होंगे और साहसिक खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित होंगे।

दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन और प्रशासन के सहयोग से ही उन्हें इस अभियान का हिस्सा बनने और यह उपलब्धि हासिल करने का मौका मिला।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अनुभव अन्य युवाओं को भी एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए प्रेरित करेगा।

बता दें कि अभियान का नेतृत्व टीम लीडर स्वप्निल राचिलवाल ने किया। दल के अन्य सदस्यों में रवि कुमार सिंह, रूसनाथ भगत, तेजल भगत, सचिन कुजूर और प्रतीक नायक शामिल थे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button