विज्ञापन दें / सहयोग करें

जांजगीर-चांपा में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, थाने का घेराव

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में गुरुवार को पुलिस कस्टडी में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए चांपा थाने का घेराव कर दिया है, जबकि पुलिस का कहना है कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा था और अस्पताल में उसकी मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान शिव सहिस के रूप में हुई है, जो चांपा के मेहंदीपारा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि चांपा थाने के एक ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और दो आरक्षकों ने शिव को बुधवार दोपहर उसके घर से पकड़ा था। उस पर 20 लीटर देशी शराब रखने का आरोप था।

चांपा थाना पुलिस ने बुधवार को शिव सहिस को हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे थाने में उसकी तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में उसे पहले बीडीएम अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के बाद गुरुवार सुबह 6 बजे जांजगीर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजन और बड़ी संख्या में लोग चांपा थाने का घेराव कर दिया है। परिजनों ने पुलिस पर शिव के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा था।

फिलहाल घटना के कारणों और युवक की मौत की परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक पुष्टि और जानकारी का इंतजार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जांजगीर जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। वहीं, स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button