विज्ञापन दें / सहयोग करें

जांजगीर-चांपा में घर में चोरी करने घुसा युवक गिरफ्तार: भागते समय मौके पर छोड़ी थी बाइक और दो मोबाइल, छूटे सामान से हुई पहचान – janjgir champa News


जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में चोरी की नीयत से घर में घुसे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचा था, लेकिन गृहस्वामी के जाग जाने से उसकी योजना विफल हो गई।

.

पुलिस के मुताबिक, घटना 28 मई की रात करीब 1:30 बजे ग्राम अमोदा में हुई। प्रार्थी शत्रुघ्न करियरे अपने घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान एक युवक चोरी की नीयत से उनके घर में घुस गया।आरोपी ने पहले घर के बाहर और अंदर जल रहे बल्बों को निकालकर फेंक दिया, ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी कर सके। इसके बाद वह घर के भीतर प्रवेश कर गया।

आहट सुनकर जागे घर वाले

घर के भीतर हलचल और आवाज सुनकर शत्रुघ्न करियरे की नींद खुल गई। उन्होंने आरोपी को देख लिया और पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने घर के मालिक को धक्का दिया और मौके से भाग निकला।

जल्दबाजी में छोड़ गया अहम सबूत

फरार होने के दौरान आरोपी अपनी मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक गमछा और चप्पल घटनास्थल पर ही छोड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सामान से हुई आरोपी की पहचान

घटनास्थल से मिले सामान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान हरदीहरि निवासी सुनील कश्यप (35) के रूप में की। पुलिस ने उसकी तलाश कर हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की नीयत से घर में घुसने की बात स्वीकार कर ली।

कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नवागढ़ पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button