विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में महिला शिखर सम्मान समारोह आयोजित: वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर, डीसीपी अर्चना झा रहीं मुख्य अतिथि – Raipur News



रायपुर में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ द्वारा शनिवार 21 मार्च 2026 को सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में “महिला शिखर सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाशाली एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर की डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अर्चना झा उपस्थित रहीं। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मंच साझा करते हुए महिलाओं की भूमिका, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए तथा समाज में उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में फेडरेशन के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना और समाज में उनके योगदान को सम्मान देना रहा, जिससे अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button