विज्ञापन दें / सहयोग करें

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की महिला इकाई ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन, स्टेशनों में छत्तीसगढ़ी लोकगीत और नवरात्र में विशेष ट्रेनों की मांग

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के महिला संगठन ने रायपुर डिवीजन के डीआरएम दयानंद को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में यात्रियों की सुविधा और सांस्कृतिक प्रसारण से जुड़ी दो मांगें रखी गईं।

पार्टी ने अपनी पहली मांग में कहा कि स्थानीय त्योहारों पर रेलवे स्टेशनों में पारंपरिक संगीत ब्रॉडकास्ट किया जाना चाहिए। पदाधिकारियों ने कहा है कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध संस्कृति और त्योहारों के लिए जाना जाता है।

इसी क्रम में पार्टी ने हरेली, तीजा, पोरा, बस्तर दशहरा सहित एक नवंबर (राज्य स्थापना दिवस) जैसे प्रमुख अवसरों पर रेलवे स्टेशनों में छत्तीसगढ़ी लोकगीत बजाए जाने की मांग की।

पार्टी का कहना है कि इससे स्थानीय लोककला को एक बड़ा सार्वजनिक मंच मिलेगा और बाहरी यात्री भी यहां की संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे।

अपने दूसरे आवेदन में पार्टी ने शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की मांग की है।

प्रतिनिधियों ने बम्लेश्वरी माता (डोंगरगढ़), महामाया मंदिर (रतनपुर), खल्लारी माता (महासमुंद) और चंडी माता (बागबाहरा) जैसे प्रमुख शक्तिपीठों तक पहुंचने के लिए रायपुर मंडल से स्पेशल ट्रेन शुरू करने का आग्रह किया है।

साथ ही प्रतिनिधियों ने कहा कि इस संबंध में बिलासपुर मंडल को भी प्रस्ताव भेजा जाना चाहिए।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button