Women’s Day 2026: बांस की टोकरी बुनकर कमाए पैसों से 10 हजार पुस्तकें, टीवी और कंप्यूटर की दान, गांव में कॉलेज खुलवाने का सपना
खम्मन बाई गांव के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय का काया पलट करना चाहती है। (Women’s day ) बच्चों को स्कूल में किसी भी चीज की कमी न हो, इसलिए समय-समय पर स्कूल को जरूरी सामान दान करते रहती है। पूर्व में पानी के लिए ड्रम, बर्तन, लाइब्रेरी को लगभग 10 हजार की पुस्तकें, स्मार्ट टीवी दे चुकी हैं। हाल ही में एक नया कम्प्यूटर सेट भी दान की है। खम्मन बाई के पास न तो कोई प्रापर्टी है और न ही उसकी कोई स्थाई इनकम के सोर्स हैं। बांस की टोकरी, पत्तल बनाकर अपना जीवन चलाती है।
Source link
Follow Us









