विज्ञापन दें / सहयोग करें

जशपुर में महिला थाना एवं परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ

जशपुर जिले में महिला थाना का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंद्रखुरी से वर्चुअल रूप से किया गया। यह थाना एसडीओपी कार्यालय परिसर में स्थित है। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए छत्तीसगढ़ में पांच नए महिला थाने स्थापित किए गए हैं, जिनमें जशपुर, रायगढ़, जगदलपुर और दंतेवाड़ा शामिल हैं।

महिला थाने में निरीक्षक आशा तिर्की सहित महिला स्टाफ की तैनाती की गई है, जिससे पीड़ित महिलाएं आसानी से अपनी बात रख सकें। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, एसडीओपी चंद्रशेखर परमा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नोनी रक्षा रथ और हेल्पलाइन नंबर 9479128400 भी पूर्ववत सक्रिय रहेगा।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button