विज्ञापन दें / सहयोग करें

शिक्षा अधिकारी निलंबित: पेंशन प्रकरण में लापरवाही का आरोप

जशपुर। शासकीय हाई स्कूल चम्पा विकासखण्ड बगीचा के भृत्य अर्जुन राम के पेंशन प्रकरण के निराकरण में लापरवाही के आरोप में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव को निलंबित कर दिया गया है।

पेंशन प्रकरण में लापरवाही

कलेक्टर जिला जशपुर के पत्र क्रमांक 385/जि.शि.अ./2025 के अनुसार, अर्जुन राम ने अपने पेंशन प्रकरण के निराकरण हेतु शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। जांच समिति ने निष्कर्ष में पाया कि मनीराम यादव ने अर्जुन राम के पेंशन और स्वत्वों के भुगतान में कोई रुचि नहीं ली। साथ ही, पेंशन प्रकरण लंबित रहने के दौरान अनुमानित पेंशन की स्वीकृति हेतु कोई कार्यवाही नहीं की गई।

निलंबन का आदेश

जांच प्रतिवेदन के आधार पर मनीराम यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिसका उत्तर उन्होंने 9 मई 2025 को प्रस्तुत किया। उत्तर और संलग्न दस्तावेजों के अवलोकन के बाद पाया गया कि यादव का उत्तर समाधानकारक नहीं है और उन्होंने अपने पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरती है। यह छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन है।

निलंबन की अवधि

पूर्ण विचारोपरांत, मनीराम यादव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जशपुर नियत किया गया है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button