बिलासपुर में बिजली करंट से महिला की मौत: किचन के शेड में दौड़ रहे करंट की चपेट में आई महिला, चाय बनाते समय हुआ हादसा – Bilaspur (Chhattisgarh) News
बिलासपुर में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदीकला की है, जहां सोमवार सुबह बारिश की वजह से किचन के शेड में अचानक करंट आ गया, जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय आशा देवी रजक रोज की तरह सुबह उठकर किचन में चाय बनाने गई थीं। इस दौरान बारिश की वजह से कटे हुए बिजली तार की वजह से किचन के शेड में करंट आ गया था। जैसे ही महिला शेड को हाथ लगाई, उसे जोरदार करंट लगा और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए तत्काल सिम्स अस्पताल लेकर गई। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घर की वायरिंग में खराबी या करंट लीकेज की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि किचन के शेड में इसी वजह से करंट दौड़ रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। बारिश में करंट से बचने बरतें ये सावधानियां
Source link












