विज्ञापन दें / सहयोग करें

सावधान! छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे बहुत भारी बारिश की चेतावनी, उफान पर नदियां; कई जगह जलभराव

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है। इस बीच तीन दिनों की बारिश के चलते कई शहरों में सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है।

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में सोमवार को लगातार तीसरे दिन जमकर बारिश हुई जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और ट्रैफिक धीमा हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य की दो मुख्य नदी शिवनाथ और खारून लगातार बारिश के बाद से ऊफान पर हैं। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को पहले ही हाई अलर्ट पर रखा गया है।

आपको बता दें कि राज्य में शनिवार से ही लगातार बारिश हो रही है जिससे रायपुर, दुर्ग, भिलाई, धमतरी, गरियाबंद और अन्य शहरों की रेजिडेंशियल और सड़कों पर जलभराव के चलते सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है। रायपुर में टाटीबंध, प्रोफेसर कॉलोन, परशुराम नगर और फाफाडीह जैसे निचले इलाकों में तो हालात ये हैं कि सड़के तालाब में तब्दील हो गईं और गाड़ियां पानी में डूब गईं। इस बीच सोमवार को रायपुर की मेयर मीनल चौबे ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की।

वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

वहीं दूसरी ओर तरह दुर्ग और भिलाई में भी जलभराव के वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के पास से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की। वहीं शिवनाथ नदी में का जलस्तर खतरे के स्तर को पार कर चुका है और लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते महमरा एनीकट डूब चुका है। इसी को देखते हुए एसडीआरएफ की टीमें अलर्ट मोड पर है अगर जल स्तर और बढ़ता है तो नदी किनारे रहने वाले लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया जाएगा।

बाढ़ में फंसे मजदूरों का रेसक्यू

इस बीच राहत बचाव में लगी टीमों ने रविवार को बगनई नदी में फंसे 14 मजदूरों और महासमुंद में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर फंसे अन्य 14 मजदूरों को सफल रेसक्यू किया। ये सभी अचानक आई बाढ़ में फंस गए थे। रायपुर आईएमडी के केंद्र के मुताबिक, लगातार बारिश का यह दौर उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के वजह शुरू हुआ है। इसी के वजह से अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में भी कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़,सक्ती, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर-चांपा जिलों में भी अगले 24 घंटे के दौरान बादल जमकर बरसेंगे।

कब से थमेगा बारिश का दौर?

मौसम विभाग ने कहा है कि रायपुर, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, महासमुंद, दुर्ग,बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, सूरजपुर, बलरामपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और राजनांदगांव जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडीने कहा कि भारी बारिश का यह दौर 8 जुलाई से पूरे राज्य में धीमा पड़ना शुरू हो जाएगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button