विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर में चापड़ से काटा पत्नी का गला: कैरेक्टर पर करता था शक, दूसरे लोगों से बातचीत करने को लेकर किया झगड़ा फिर कर दी हत्या – Bilaspur (Chhattisgarh) News



छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को दोपहर एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी पर चापड़ से हमला कर उसका गला काट दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी अपनी पत्नी की चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि बंचू राम सोनवानी (64) पिता पुनऊ राम सोनवानी मंगला के दीनदयाल कॉलोनी स्थित संगम नगर में रहता है। घर में उसकी पत्नी सुमित्रा सोनवानी (60) और बेटे-बहू भी रहते हैं। बंचू कोई काम नहीं करता है। उसकी पत्नी घरेलु काम करती थी। चरित्र शंका के चलते चापड़ से काटा गला
टीआई किशोर केंवट ने बताया कि घटना शाम करीब 4 बजे की है। बंचूराम और उसकी पत्नी घर पर थे। वहीं, बेटा और बहू घर में दीवार उठाने के लिए मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान बंचूराम ने घर पर रखे चापड़ से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे खून से लथपथ सुमित्रा जमीन पर गिर गई। फिर देखते ही देखते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस बोली- आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका का अन्य लोगों से बातचीत करना आरोपी पति को पसंद नहीं था। पूछताछ में परिजनों ने आरोपी बंचूराम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जुटाए जा रहे साक्ष्य
उन्होंने बताया कि पुलिस हत्या के इस केस की जांच कर रही है। आरोपी बंचूराम को हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button