पत्नी भागी,पति ने युवक के भाई को मार डाला: सरगुजा में बीवी को भगाने में मदद करने के शक पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार – Ambikapur (Surguja) News
सरगुजा जिले के जटासेमर गांव में मेहमानी करने आए युवक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पत्नी मृतक के भाई के साथ भाग गई थी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी को भगाने में युवक ने मदद की है। मृतक रिश्ते में आरोपी का जीजा है। मामला
.
जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबापकरी निवासी रतनू कोरवा 5 अक्टूबर को परिवार सहित अपने बड़े पिता के घर जटासेमर आए थे। रतनू अपनी पत्नी सुंदरी और बच्चों के साथ खाना खाकर बरानदा में सोने गया था। देर रात सुंदरी के मामा का बेटा मोहर साय मौके पर पहुंचा। उसने रतनू से कहा कि मेरी पत्नी तुम्हारे भाई के साथ भाग गई है। तुमने उसकी मदद की है।
रिश्ते में जीजा पर टांगी से किए कई वार
टांगी से सिर में मारा, मौके पर मौत
इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ तो मोहर साय ने टांगी निकाल ली और रतनू को मारने के लिए दौड़ाया। रतनू कुछ दूर भाग सका। उसने टांगी से रतनू कोरवा पर हमला कर दिया। टांगी के कई वार से गहरी चोट आई और रतनू की मौके पर मौत हो गई।
रतनू की पत्नी सुंदरी ने शोर मचाया तो आरोपी मोहर साय उसे धक्का देते हुए भाग निकला। घटना की सूचना पर धौरपुर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
धौरपुर थाना प्रभारी अश्वनी दीवान ने बताया कि पुलिस ने मोहर साय के विरुद्ध 103(1) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपी मोहर साय (24) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Source link













