विज्ञापन दें / सहयोग करें

चलते-चलते ई-रिक्शा की बैटरी हो जाएगी चेंज: सोलर एनर्जी के 50 करोड़ के प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री ने किए लॉन्च, सवन्नी ने संभाली क्रेडा की कुर्सी – Raipur News

मुख्यमंत्री ने सोलर प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया

रायपुर में अब ई-रिक्शा को बैटरी खत्म होने पर चार्जिंग का इंतजार नहीं करना होगा। एक ऐसा स्टेशन शुरू हुआ है, जहां जाते ही चार्ज बैटरी डिस्चार्ज बैटरी के बदले मिल जाएगी, फिर ई-रिक्शा आगे की दूरी बिना रुके तय कर पाएगा। सोलर एनर्जी के ऐसे ही करीब 50 करोड़

.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज इस शुभ घड़ी में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े कामों की शुरुआत हुई है। सौर ऊर्जा से संचालित ई-रिक्शा का आज लोकार्पण किया गया है और इस पहल से ई-रिक्शा का संचालन किफायती हो जाएगा और ई-रिक्शा चालकों के आय में वृद्धि होगी।

साय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में हॉफ बिजली नहीं, बल्कि मुफ्त बिजली मिले और इस दिशा में सरकार प्रयासरत है। उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताया और कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक गरीब परिवारों को इससे लाभान्वित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा भी सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान बजट में किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया स्वच्छ पर्यावरण के लिए अक्षय ऊर्जा को अपना रही है। उन्होंने कहा कि अब फॉसिल फ्यूल का उपयोग धीरे-धीरे कम होगा और आने वाले समय में नवीकरणीय ऊर्जा से यह रिप्लेस हो जाएगा। डॉ. सिंह ने अक्षय ऊर्जा से जुड़े 50 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

ये प्रोजेक्ट होने जा रहे शुरू रायपुर में 29 लाख रुपये की लागत से सौर ऊर्जा संचालित बैटरी स्वैपिंग स्टेशन, सामान्य ई-रिक्शा को सोलर ई-रिक्शा में परिवर्तित करने का कार्य और नियद नेल्लानार योजना के तहत 54 सोलर हाई मास्ट, 152 सोलर ड्यूल पंप और दो सोलर पावर प्लांट की स्थापना शामिल है।

इसके अलावा, भूमिपूजन किए गए कार्यों में बिलासपुर, राजनांदगांव और जगदलपुर के ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में सौर ऊर्जा से संचालित बैटरी स्वैपिंग स्टेशन की स्थापना, प्रदेश के सभी ऊर्जा शिक्षा उद्यानों को नेट जीरो बनाने और राजनांदगांव के ऊर्जा शिक्षा उद्यान का जीर्णोद्धार कार्य भी शामिल है।

सौर ऊर्जा परियोजनाओं की शुरुआत

इसके साथ ही, जिला बालोद में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप दो सोलर हाई मास्ट और एक सामुदायिक बायोगैस संयंत्र की स्थापना का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं, जिला बलौदाबाजार में मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक, 23 ग्रामों के पर्यटन स्थलों में 50 सोलर हाई मास्ट संयंत्रों की स्थापना का कार्य किया जाएगा।

जिला कोरबा में उप स्वास्थ्य केंद्रों को सौर ऊर्जा से संचालित करने का कार्य, बिलासपुर जिले के हिर्री डोलोमाइट खदान में 500 किलोवाट क्षमता के ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना, कोरबा जिले के आश्रमों और छात्रावासों का सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत करने का कार्य और ग्राम कुंजारा, जशपुर जिले में 280 किलोवाट क्षमता के ऑन-ग्रिड और 2.4 किलोवाट क्षमता के ऑफ-ग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना का भूमिपूजन भी किया गया।

क्रेडा का बैटरी स्वैपिंग स्टेशन पायलट प्रोजेक्ट क्रेडा के सीईओ राजेश सिंह राणा ने बताया कि सौर ऊर्जा संचालित बैटरी स्वैपिंग स्टेशन को क्रेडा ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बैटरी ऑपरेटेड इलेक्ट्रिक रिक्शा के लिए विकसित किया है। बैटरी स्वैपिंग से ई-रिक्शा चालक कम समय में सस्ते दर पर डिस्चार्ज बैटरी को चार्ज बैटरी से बदल सकते हैं। इससे ई-रिक्शा चालक अधिक दूरी तय कर पाएंगे और उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

इसी तरह, सोलर पैनल आधारित ई-रिक्शा को भी क्रेडा ने ऊर्जा दक्षता के लिहाज से विकसित किया है, जिससे रिक्शा चालकों को बैटरी चार्ज करने की समस्या से निजात मिलेगी। अब वे बिना किसी परेशानी के लंबी दूरी तय कर सकेंगे।

राणा ने आगे बताया कि क्रेडा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के माध्यम से मूलभूत सुविधाओं की आपूर्ति के लिए कई प्रयास कर रहा है, जिसमें आश्रमों-छात्रावासों, स्वास्थ्य केंद्रों और ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में सौर संयंत्रों की स्थापना, पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए सौर संयंत्रों से सामुदायिक स्ट्रीट लाइट का संचालन, सोलर हाई मास्ट लाइट की स्थापना और सामुदायिक बायोगैस संयंत्रों की स्थापना जैसी योजनाएं शामिल हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button