दोस्त को भेजकर रेप करवाया, खुद VIDEO-कॉल पर देखता रहा: सिंदूर भरवाकर वर्चुअली शादी की; सुहागरात मनाने के नाम पर न्यूड-फोटो मंगवाएं; दोनों साथी गिरफ्तार – Chhattisgarh News
जशपुर जिले में वर्चुअली शादी कर नाबालिग को परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। जहां बिहार के रहने वाले युवक ने नाबालिग को अपने प्यार में फंसाकर वीडियो कॉल पर सिंदूर भरकर ही वर्चुअली शादी की फिर सुहागरात के नाम पर अश्लील फोटो वीडियो मंगवा लिए।
.
मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है। जब आरोपी को लड़की के न्यूड फोटो वीडियो मिल गए तो वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और अजीबोगरीब डिमांड करने लगा। वीडियो वायरल होने के डर से लड़की आरोपी की सभी बात मानती गई।
आरोपी ने डिमांड की कि वह उसके साथी के साथ सुहागरात मनाए और उसे वीडियो कॉल पर दिखाए। जिसके बाद आरोपी का साथी नाबालिग के पास पहुंचा। डर से लड़की ने संबंध बनाते हुए वीडियो कॉल पर दिखाया। आरोपी ने उसे रिकॉर्ड कर फैमिली वालों को भेज दिया। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता बोली- अपने साथी को भेजकर रेप करवाया।
अब जानिए पूरा मामला
सोशल मीडिया की दुनिया में एक नाबालिग लड़की से दोस्ती करना और मोबाइल पर ही शादी रचाना एक युवक को इतना भारी पड़ा कि अंततः वह सलाखों के पीछे पहुंच गया। जशपुर की एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ मोबाइल फोन और वीडियो कॉल के जरिए शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे ब्लैकमेलिंग और रेप के खौफनाक खेल में बदल गई।
सोशल मीडिया पर दोस्ती, मोबाइल पर ‘वर्चुअल शादी’
साल 2021 में पीड़िता के मोबाइल पर एक अनजान व्यक्ति कुंदन राज का कॉल आया। आरोपी ने खुद को बिहार के पटना का निवासी बताते हुए लड़की की डीपी देखकर उसे पसंद करने और दोस्ती करने की बात कही। लड़की के मना करने पर भी वह लगातार कॉल करता रहा।
एक दिन उसने अपने हाथ की नस कटी हुई तस्वीर भेजी, जिससे पीड़िता भावनात्मक रूप से उसके झांसे में आ गई। दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत बढ़ती गई, और आरोपी ने मोबाइल पर ही ‘शादी’ की रस्म पूरी कर ली।
इसके बाद आरोपी ने ‘सुहागरात’ के नाम पर वीडियो कॉल के जरिए पीड़िता को बरगलाया और अश्लील वीडियो बना लिया। फिर बार-बार ऐसे वीडियो की मांग करने लगा। मना करने पर धमकी दी कि वह वीडियो वायरल कर देगा।
साथी को भेजकर रेप करवाया। आरोपी खुद वीडियो कॉल पर देखता रहा। (फाइल फोटो)
ब्लैकमेल कर साथी से कराया रेप
ब्लैकमेलिंग के डर से भयभीत पीड़िता ने उसकी बातें मान लीं। तभी आरोपी ने कहा कि वह दूर रहता है, इसलिए अपने एक दोस्त को सुहागरात मनाने भेज रहा है। उसने धमकी दी कि बात न मानने पर वह वीडियो परिवार और सहेलियों को भेज देगा।
दोस्त को भेजकर रेप कराया, वीडियो कॉल पर देखता रहा
अक्टूबर 2021 में आरोपी कुंदन राज का साथी दिलीप चौहान, फर्जी नाम दीपक यादव बताकर पीड़िता के पास पहुंचा और रेप किया। इस दौरान कुंदन राज वीडियो कॉल के माध्यम से पूरी घटना देख रहा था।
जब पीड़िता ने और वीडियो बनाने से इनकार किया, तो कुंदन राज ने उसका अश्लील वीडियो पीड़िता की बड़ी बहन के पास भेज दिया। शर्म और डर के कारण वह कुछ समय तक चुप रही, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर अपनी बहन के साथ थाना दुलदुला पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।
दिलीप चौहान, जिसने रेप किया।
कई धाराओं में अपराध दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और आरोपियों के खिलाफ थाना दुलदुला में धारा 294, 506, 354(क)(ग), 376(2)(n), 509(ब) भा.दं.वि., पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6, 12 एवं आईटी एक्ट की धारा 67(बी) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
पहले बिहार से कुंदन राज गिरफ्तार, अब साथी पकड़ाया
पुलिस ने साल 2022 में मुख्य आरोपी कुंदन राज को पटना (बिहार) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसके कहने पर ही उसके साथी दिलीप चौहान ने रेप किया था।
घटना के बाद से दिलीप चौहान फरार था। पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। वह बार-बार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। मुखबिरों की सूचना और साइबर टीम की मदद से पुलिस को पता चला कि आरोपी गोवा में है, लेकिन वहां से भी वह फरार हो गया।
आखिरकार पुलिस ने 12 नवंबर को कुनकुरी क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता ने आरोपी की पहचान की पुष्टि भी कर दी। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी कुंदन राज (निवासी पटना, बिहार) को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि उसका साथी दिलीप चौहान (29 वर्ष) जो घटना के बाद से फरार था, अब पुलिस की गिरफ्त में है।
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
SSP बोले- बहुत सेंसेटिव मामला था
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना दुलदुला क्षेत्र में साल 2021 का यह अत्यंत संवेदनशील मामला था। बिहार निवासी आरोपी कुंदन राज ने मोबाइल के माध्यम से नाबालिग बालिका से दोस्ती कर वर्चुअल शादी की और सुहागरात के नाम पर उसका अश्लील वीडियो बना लिया था।
बाद में उसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर अपने साथी दिलीप चौहान से दुष्कर्म करवाया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, अब फरार आरोपी दिलीप चौहान (29 साल) को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
…………………………
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
रायपुर के फार्म-हाउस में शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप: बॉयफ्रेंड से पैचअप करवाने के बहाने ले गए थे; महिला दो बच्चों की है मां
रायपुर के फार्म-हाउस में महिला से गैंगरेप
रायपुर के फार्म हाउस में 25 साल की शादीशुदा महिला से गैंगरेप हुआ है। महिला को उसके बॉयफ्रेंड के बर्थडे पार्टी में मिलवाकर पैचअप करवाने के बहाने फार्म हाउस ले जाया गया। वहां आरोपियों ने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर उसे पिला दी, जिससे महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के कुंरा स्थित फार्म हाउस का है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link










