विज्ञापन दें / सहयोग करें

दुर्ग की नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी से छेड़छाड़: रास्ता रोककर साथ चलने कहा, बचने के लिए भागी, छुपकर पिता को कॉल किया – Chhattisgarh News

दुर्ग शहर में महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 3 नवंबर को महिला फुटबाल खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम जा रही थी। चौपाटी के पास ही एक युवक ने उसका रास्ता रोककर जबरदस्ती साथ चलने का दबाव बनाया और विरोध करने पर उसके

.

मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके मुताबिक, वह लड़का उसे 1 साल से परेशान कर रहा था। वह उसके साथियों को भी रात-रात में फोन करता था। ब्लॉक कर देने पर नए नए नंबर से परेशान करता था।

फुटबॉल कोच और खिलाड़ियों और परिजनों ने 5 नवंबर की रात आरोपी युवक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि जिस महिला से छेड़छाड़ हुआ है वह नेशनल फुटबॉल प्लेयर है। उसने कई नेशनल अवॉर्ड जीते है।

महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी कुनाल परिहार।

फुटबॉल की खिलाड़ी है छात्रा

दुर्ग के केलाबाड़ी में रहने वाली खिलाड़ी ने शिकायत में बताया कि वह बीपीएड की पढ़ाई कर रही है और फुटबॉल खिलाड़ी भी है। 3 नवंबर की दोपहर वह अभ्यास के लिए रविशंकर स्टेडियम जा रही थी। जैसे ही वह चौपाटी के बगल में स्थित वैभवी टाइपिंग सेंटर के सामने पहुंची, तभी कुनाल परिहार नाम का युवक आया और उसका रास्ता रोक लिया।

हाथ पकड़कर करने लगा छेड़छाड़

खिलाड़ी ने बताया कि युवक उससे जबरदस्ती अपने साथ चलने की बात कहने लगा। जब उसने मना किया तो उसने उसका हाथ और बांह पकड़ लिया। इसके बाद उसने छेड़छाड़ शुरू कर दिया।

किसी तरह उसने खुद को छुड़ाकर सामने की एक दुकान में जाकर शरण ली। इसके बाद नंदिनी ने अपने पिता गोपाल निर्मलकर को फोन करके घटना की जानकारी दी। पिता तुरंत मौके पर पहुंचे और बेटी को सुरक्षित घर लेकर गए।

शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया।

परिजनों की समझाइश के बाद दर्ज किया मामला

घर पहुंचने के बाद पीड़िता खिलाड़ी ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को विस्तार से दी। परिजनों से सलाह के बाद 5 नवंबर को खिलाड़ी अपने पिता के साथ पद्मनाभपुर थाने पहुंची और आरोपी कुनाल परिहार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

एक साल से कर रहा था परेशान

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उससे लगभग एक साल से लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। वह फोन और सोशल मीडिया के जरिए भी परेशान करता था। यहां तक कि उसके दोस्तों और साथी खिलाड़ियों से भी बात कर उसे संदेश भिजवाता था कि वह उससे बात करे।

खिलाड़ी ने स्पष्ट कहा कि उसे आरोपी से कोई संबंध नहीं रखना है और वह लगातार परेशान किया जा रहा है। थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने शिकायत पर आरोपी कुनाल परिहार (26 साल) के खिलाफ धारा 74, 78, 351(3), 126(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

फुटबॉल कोच मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि युवक रोज खिलाड़ियों को परेशान करता था। ऐसे लड़कों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, खिलाड़ी के पिता ने बताया कि युवक भोपाल का रहने वाला था। यहां के बच्चों को तंग कर रखा था। उसे हमने पकड़कर थाने में दे दिया है।

…………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

मनचलों ने युवती से पूछा- पब चलोगी क्या, VIDEO: कोरबा में युवती ने बाइक रुकवाकर हड़काया, बोली- लड़की छेड़ते हो, माफी मांगते रहे लड़के

लड़की ने बीच सड़क मनचलों को सबक सिखाया, माफी मंगवाई।

कोरबा में टीपी नगर मार्ग पर एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दो युवकों ने बाइक पर सवार एक युवती को पब चलने का ऑफर दिया। इस पर युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया और वीडियो बनाते हुए फटकार लगाई। पढ़ें पूरी खबर…


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button