जल जीवन मिशन : ठेकेदारों ने बनाई घटिया पानी टंकी, 15 को नोटिस, 2 गांव का ठेका निरस्त
Water Tank Construction : केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन के तहत जिले में कई ठेकेदार गुणवत्ताहीन कार्य कर रहे हैं। कुछ ठेकेदारों ने काम शुरू नहीं किया है, जिन्होंने काम शुरू किया है, लेकिन कार्य अधूरा छोड़ दिया है। पीएचई ने जिले के 15 ठेकेदारों को नोटिस जारी करते हुए फटकार लगाई है। इनमें से तीन ठेकेदारों के टेंडर भी निरस्त कर दिए हैं। इन तीनों जगहों पर नए सिरे से टेंडर होगा। इसके बाद पुन: काम शुरू किया जाएगा। कसही (ट), सरेखा व करकाभाट की पानी टंकी का ठेका निरस्त किया गया है। पीएचई के मुताबिक जिले में कुल 690 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत काम होना हैं। इसमें से 367 गांवों में काम पूरा हो चुका है।
Source link
Follow Us












