विज्ञापन दें / सहयोग करें

नेशनल हाईवे 43 में बेकाबू कार पलटी, महिला की मौत: सरगुजा में साइड देने के दौरान हादसा, पत्थर पर चढ़ा कार का पहिया – Ambikapur (Surguja) News



छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे 43, अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग में शुक्रवार दोपहर लुचकी घाट के पास सामने से आ रहे वाहन से साइड लेने के दौरान कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई और अन्य सवार घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त कार का एक पहिया सड़क किनारे पत्थर पर चढ़ गया, जिसके बाद तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बतौली थाना अंतर्गत ग्राम सरमाना निवासी बलधनी बाई पति जुगुन बिहारी (58 वर्ष) दोपहर में अपने बेटे तिलेश्वर, बहू और चार साल के पोते के साथ इलाज के लिए शहर जा रही थी। कार को तिलेश्वर चला रहा था। लुचकी घाट मंदिर के पास पहुंचते ही तिलेश्वर ने सामने से आ रहे वाहन को साइड देने की कोशिश की। इसी दौरान कार का पहिया सड़क किनारे रखे पत्थर पर चढ़ गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हादसे में कारण सवार बलधनी बाई गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं अन्य सवारों को भी चौटें आईं। सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान घायल बलधनी बाई की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। अन्य घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान कार की रफ्तार तेज थी। साइड लेने के दौरान कार का पहिया साइड में रखे पत्थर से टकरा गया, जिसके बाद यह हादसा हो गया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button