विज्ञापन दें / सहयोग करें

जांजगीर चांपा में बुजुर्ग दंपती की हत्या, चार गिरफ्तार: मास्क लगाकर चोरी के इरादे से घुसे, सामने देखा तो आरोपियों ने पति-पत्नी को मार डाला – janjgir champa News



छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खपरी में हुए बुजुर्ग दंपती के हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में चोरी की नीयत से घर में घुसे दो मुख्य आरोपियों सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने बताया कि यह घटना 1 अप्रैल की सुबह सामने आई थी। ग्राम खपरी निवासी संतराम साहू (70 वर्ष) और उनकी पत्नी श्यामबाई साहू (65 वर्ष) का शव उनके घर में खून से लथपथ मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और हर एंगल से जांच शुरू की गई। यह मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है। जांच के दौरान साइबर थाना और मुलमुला पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की मदद ली। पुलिस ने गांव के उन 50 युवकों की सूची बनाई जो आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे या नशे के आदी थे। इसी सूची में शामिल नशेड़ी गजेंद्र पाल (24 वर्ष) गांव से गायब था, जिस पर संदेह गहराया। पहचान छिपाने मास्क लगाकर छत के रास्ते घर में घुसे थे आरोपी पुलिस ने गजेंद्र पाल को उसके ससुराल नवागांव से हिरासत में लिया। उसके हाथ में चोट लगी थी। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथी सुरेंद्र यादव (25 वर्ष) के साथ मिलकर संतराम साहू के घर चोरी की नीयत से प्रवेश किया था। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने चेहरे पर मास्क, सिर पर टोपी और नकली बाल लगाए थे और छत के रास्ते घर में घुसे थे। जब मृतक संतराम साहू बाथरूम से अपने कमरे में जा रहे थे, तभी उन्होंने आरोपियों को देख लिया और शोर मचाने लगे। इससे घबराकर सुरेंद्र यादव ने अपने पास रखे चाकू से संतराम साहू की जांघ पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी गजेंद्र पाल और सुरेंद्र यादव के साथ-साथ भागने में सहयोग करने वाले गजेंद्र के पिता श्याम रतन दिनकर (53 वर्ष) और उसके बेटे विजेंद्र पाल (26 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के पास से महिला के गले में पहनी सोने की माला और चांदी के पायल बरामद किए गए हैं। नींद से जगने पर पत्नी को चाकू मारा घटना के मुताबिक, गजेंद्र पाल ने अपनी पत्नी श्याम बाई साहू को नींद से जगने पर चाकू से कई बार वार कर हत्या कर दी। उसने उसकी गले में लगी सोने की माला और चांदी की पायल निकाल ली और अपने साथी के साथ मौके से भाग गया। गजेंद्र पाल के पिता श्याम रतन दिनकर ने चोरी की गई सोने की माला ले ली। गजेंद्र पाल ने अपने बड़े भाई बिजेंद्र को भी बताया कि उसने मोटर साइकिल से भागने में मदद की है। पुलिस ने आरोपी के निशान और चोरी के सोने-चांदी के जेवर, हत्या में इस्तेमाल चाकू और मोटर साइकिल जब्त कर ली। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button