विज्ञापन दें / सहयोग करें

बलौदाबाजार में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, दो गिरफ्तार: महिला ने की शिकायत, उसकी जगह किसी दूसरे की फोटो लगाकर कर दी गई रजिस्ट्री – baloda bazar News



बलौदाबाजार में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने शिकायत की थी कि दूसरे की फोटो लगाकर जमीन की रजिस्ट्री में गड़बड़ी की गई थी। शिकायत के बाद जांच में धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। कसडोल निवासी पीड़िता तिहारिन बाई साहू ने पुलिस को बताया कि जब वह ग्राम छेछर में स्थित अपनी जमीन के बंटवारे के लिए तहसील न्यायालय गईं, तो उप पंजीयक कार्यालय बलौदाबाजार के दस्तावेजों की जांच में धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान भी फर्जी दस्तावेजों में उनकी और उनकी बहन त्रिवेणी बाई की फोटो की जगह किसी अन्य महिला की फोटो लगाकर फर्जी रजिस्ट्री की गई थी। इसके साथ ही हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान भी फर्जी पाया गया। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में धारा 420 और 34 के तहत जुर्म दर्ज किया । पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम छेछर, थाना कसडोल निवासी गंगा साहू (45) और श्रवण कुमार वर्मा (51) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने षडयंत्र रचकर फर्जी रजिस्ट्री करने की बात स्वीकार की। आरोपियों को भेजा गया जेल,एक की तलाश जारी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button