विज्ञापन दें / सहयोग करें

Food Poisoning in Korba: कोरबा में शादी में सेव-बूंदी खाने के बाद बिगड़ी 51 लोगों की तबीयत

Korba News: कोरबा में एक विवाह समारोह में सेव-बूंदी खाने के बाद 51 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें 43 बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें उल्टी-दस्त लगने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया और सभी मरीजों का उपचार जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

By Prashant Pandey

Publish Date: Fri, 25 Apr 2025 11:47:11 AM (IST)

Updated Date: Fri, 25 Apr 2025 01:07:53 PM (IST)

कोरबा मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती मरीज।

HighLights

  1. सेव-बूंदी खाने के बाद 43 बच्चों की भी तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती।
  2. डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया, सभी मरीज खतरे से बाहर।
  3. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा(Korba News)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसमा गांव के पहरी पारा में आयोजित एक विवाह समारोह में पालिथीन में पैक सेव बूंदी खाने के बाद 51 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें 43 बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें उल्टी-दस्त लगने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी मिलते ही डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल उपचार शुरू किया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल सभी का उपचार जारी है। डीन डॉ. केके सहारे ने जानकारी दी कि सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं और 24 घंटे ऑब्जरवेशन में रखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

naidunia_image

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने पर कोरबा सीएसपी भूषण एक्का समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि विवाह कार्यक्रम में वितरित सेव-बूंदी का स्वाद अजीब था, खाने के कुछ देर बाद ही तबीयत बिगड़ने लगी। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button