विज्ञापन दें / सहयोग करें

केंद्रीय जेल में कैदियों की फोटो खींचने से रोकने पर जेल प्रहरी से मारपीट, दो गिरफ्तार

बिलासपुर के केंद्रीय जेल में कैदियों की फोटो खींचने से रोकने पर दो युवकों ने जेल प्रहरी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोपितों ने जेल प्रहरी को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने जेल प्रहरी की शिकायत पर दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

जेल प्रहरी पुरुषोत्तम सिंह पोटाम की एक अक्टूबर को सुबह नौ बजे से केंद्रीय जेल परिसर में घर मुलाकाती ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान श्रीयांश सिंह और शंभू यादव जेल परिसर पहुंचे। दोनों अपने मोबाइल फोन से जेल में मौजूद कैदियों की फोटो खींच रहे थे।

जेल प्रहरी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। साथ ही जेल परिसर में मोबाइल फोन लाना प्रतिबंधित होने की जानकारी दी। फोटो खींचने से रोकने पर दोनों युवक नाराज हो गए और जेल प्रहरी से गाली-गलौज करने लगे।

दोनों ने जेल प्रहरी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

विवाद के दौरान दोनों ने जेल परिसर में रखी दाहिनी ओर की बेंच को भी खींचकर तोड़ दिया।

जेल प्रहरी ने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने ड्यूटी के दौरान उसके साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई।

शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने श्रीयांश सिंह और शंभू यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 132, 221, 296 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button