ट्रक ने कुचला युवक का सिर, मौत VIDEO: बाइक सवार युवक-युवती को मारी टक्कर, हादसे के बाद भागा ड्राइवर; युवती की हालत गंभीर – Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचल दिया। हादसे में युवक का सिर बुरी तरह कुचला गया और उसकी मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है। 13 नवंबर की शाम हुए हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें टक
.
मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। ट्रक के कुचलने से युवक की मौत के बाद भड़के परिजनों ने अगले दिन शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया। इस दौरान 20 लाख रुपए मुआवजा और भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री नियम लागू करने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। 4 लाख मुआवजा मिलने के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।
युवक का सिर ट्रक के चक्के से कुचला गया।
घटना के बाद परिजनों ने शव रखकर चक्काजाम किया।
अब जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, 13 नवंबर की शाम को निकेश टंडन (22) अपनी बाइक पर युवती के साथ कहीं जा रहा था। इस दौरान ग्राम खिसोरा के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया।
4 लाख मुआवजा मिला तब परिजन शांत हुए।
इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम
इस दौरान मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने युवक-युवती को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान निकेश की मौत हो गई, जबकि युवती का इलाज जारी है।
निकेश की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अगले दिन सुबह करीब 11 बजे उसका शव सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने 20 लाख रुपए का मुआवजा और भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री नियम लागू करने की मांग की।
इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही बंद रही।
4 लाख रुपए मुआवजा मिलने के बाद चक्काजाम खत्म
वहीं प्रदर्शन की सूचना मिलते ही राजस्व अधिकारी और थाना प्रभारी भास्कर शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी, लेकिन परिजन और ग्रामीण अपने मांगों पर अड़े रहे। हालांकि बाद में 4 लाख रुपए की मुआवजा राशि दी गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में मृतक के परिवार को ट्रक मालिक की ओर से 3.75 लाख रुपए और प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई। इसके बाद परिजनों-ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया।
……………………..
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
कार ने महिला समेत 3 को कुचला…मौत का LIVE VIDEO: बाइक सवारों के सिर फटे, कुचलकर गाड़ी से उतरे, लोग बोले-लड़की कर रही थी ड्राइविंग
रायगढ़ में कार के 3 लोगों को कुचलने का CCTV वीडियो सामने आया है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 30 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी। घटना ग्राम खम्हा के चाल्हा चौक के पास हुई थी। वीडियो में देखा जा सकता है बेकाबू कार सड़क किनारे खड़ी महिला और बाइक सवार 2 युवकों को रौंदते हुए निकली। पढ़ें पूरी खबर…
Source link












