विज्ञापन दें / सहयोग करें

पुरी स्टेशन पर काम के कारण ट्रेनों पर असर: बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें 18 जून तक प्रभावित, मालतीपाटपुर स्टेशन पर संचालन – Bilaspur (Chhattisgarh) News



दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से जुड़ी 5 यात्री ट्रेनों की आवाजाही 18 जून तक प्रभावित रहेगी। यह दिक्कत पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म सुधार काम के कारण हो रही है। इस दौरान कुछ ट्रेनें पुरी स्टेशन के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन पर ही खत्म होंगी या वहीं से शुरू होंगी। रेलवे ने यात्रियों से परेशानी के लिए खेद जताया है। 7 और 14 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से पुरी जाने वाली ट्रेन नंबर 12145 मालतीपाटपुर स्टेशन पर खत्म होगी। 9 और 16 जून को पुरी से चलने वाली ट्रेन नंबर 12146 मालतीपाटपुर स्टेशन से शुरू होगी। गांधीधाम पुरी एक्सप्रेस में बदलाव 5 और 12 जून को गांधीधाम से पुरी जाने वाली ट्रेन नंबर 12993 मालतीपाटपुर स्टेशन पर खत्म होगी। 8 और 15 जून को पुरी से गांधीधाम जाने वाली ट्रेन नंबर 12994 मालतीपाटपुर स्टेशन से शुरू होगी। अन्य ट्रेनों में बदलाव 3, 10 और 17 जून को गांधीधाम से पुरी जाने वाली ट्रेन नंबर 22973 मालतीपाटपुर स्टेशन पर खत्म होगी। 6, 13 और 20 जून को पुरी से गांधीधाम जाने वाली ट्रेन नंबर 22974 मालतीपाटपुर स्टेशन से शुरू होगी। इंदौर पुरी हमसफर एक्सप्रेस 9 और 16 जून को इंदौर से पुरी जाने वाली ट्रेन नंबर 20917 मालतीपाटपुर स्टेशन पर खत्म होगी। 4, 11 और 18 जून को पुरी से इंदौर जाने वाली ट्रेन नंबर 20918 मालतीपाटपुर स्टेशन से शुरू होगी। श्रीगंगानगर पुरी एक्सप्रेस 7 और 14 जून को श्रीगंगानगर से पुरी जाने वाली ट्रेन नंबर 20471 मालतीपाटपुर स्टेशन पर खत्म होगी। 10 और 17 जून को पुरी से श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन नंबर 20472 मालतीपाटपुर स्टेशन से शुरू होगी। यात्रा से पहले जानकारी लेना जरूरी रेलवे का कहना है कि यात्रा से पहले यात्री सही जानकारी जरूर लें। इसके लिए NTES मोबाइल ऐप या 139 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button