SachAapतक ब्रेकिंग :तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती..
नशे में बाइक चलाना बना हादसे की वजह
जशपुरनगर। गुरुवार रात करीब 7 बजे जशपुर कॉलेज रोड स्थित बांकी नदी पुलिया के पास दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिरांग निवासी राहुल राम और अभिमन्यु राम अपने रिश्तेदार के लिए खाना लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही श्याम लाल नामक व्यक्ति की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। श्याम लाल मध्यप्रदेश के मंदसौर का रहने वाला है और कुर्सी, ड्रम, टेबल बेचने का फेरी का काम करता है। हादसे के वक्त वह नशे में था और लापरवाही से बाइक चला रहा था, जिससे यह गंभीर दुर्घटना हुई।
स्थानीय लोगों ने की मदद, अस्पताल में भर्ती
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल राम और अभिमन्यु राम के पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि श्याम लाल पैर का घुटना टूट गया है।
नशे में बाइक चलाना बना हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्याम लाल शराब के नशे में था और लापरवाही से बाइक चला रहा था। इसी वजह से उसने बाइक का संतुलन खो दिया और सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।












