विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर के क्वींस क्लब में होगा बड़ा बदलाव: 25 करोड़ से बनेंगे होटल रूम, जिम, पूल और मॉडर्न स्पोर्ट्स फैसिलिटी; PPP मॉडल पर चलेगा – Raipur News



राजधानी के क्वींस क्लब ऑफ इंडिया की तस्वीर आने वाले समय में पूरी तरह बदल सकती है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने क्लब को मॉडर्न हॉस्पिटैलिटी और वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए PPP (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर निजी एजेंसी की नियुक्ति की जाएगी। योजना के मुताबिक, क्लब में जिम, स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट, स्क्वैश कोर्ट, बैडमिंटन हॉल, टेबल टेनिस और बिलियर्ड जैसी सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही क्लब की पुरानी बिल्डिंग और अन्य सुविधाओं का भी रिनोवेशन होगा। इसके अलावा क्लब परिसर में करीब 61 कमरों वाला नया हॉस्पिटैलिटी ब्लॉक भी बनाया जाएगा। इससे बाहर से आने वाले मेहमानों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी। वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से रायपुर को एक नया प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी और वेलनेस हब बनाने में मदद मिलेगी। इससे निजी निवेश आएगा, रोजगार बढ़ेंगे और शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी फायदा होगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि क्लब की विशेष आवास योजना के तहत सांसद और विधायक वर्ग के 108 सदस्यों की सदस्यता पहले की तरह जारी रहेगी। मौजूदा सदस्यों की सुविधाओं में भी कोई कटौती नहीं होगी। गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि पूरे प्रोजेक्ट में करीब 25 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। यह परियोजना 20 साल की अवधि के लिए होगी, जिसे आगे 10 साल तक बढ़ाया जा सकता है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button