विज्ञापन दें / सहयोग करें

गुस्से की भेंट चढ़ा पवित्र रिश्ता… पत्नी ने फेंका मंगलसूत्र तो भड़के पति ने गमछे से घोंट दिया गला

CG News: छ्त्तीसगढ़ के सीतापुर में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पति की नाराजगी इस बात को …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 11 Feb 2026 08:37:12 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Feb 2026 08:37:12 PM (IST)

पत्नी ने फेंका मंगलसूत्र तो भड़के पति ने गमछे से घोंट दिया गला

HighLights

  1. पत्नी ने मंगल सूत्र निकाल कर फेंका तो पति ने घोंट दिया गला
  2. खाना नहीं बनाने को लेकर उपजे विवाद के दौरान हुई घटना
  3. घटना के बाद पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

नईदुनिया न्यूज, सीतापुर। खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पति की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि पत्नी ने विवाद के दौरान मंगल सूत्र को गले से उतारकर फेंक दिया था। घटना के बाद आरोपित पति ने ही घरवालों को फोन कर पत्नी की हत्या कर दिए जाने की जानकारी दी। आरोपित पति को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार झारखंड के लातेहार निवासी शशिभूषण कुमार विगत आठ महीनों से सरगुजा जिले के ग्राम सोनतराई में पत्नी मंजू देवी के साथ किराए के घर में रहता था। यहां रहकर शशिभूषण किराना दुकानों में बिस्कुट और चॉकलेट की सप्लाई का काम करता था।

नौ फरवरी की रात वह मैनपाट से अपना काम निपटाकर शाम को थका हारा घर वापस लौटा था। घर में पत्नी द्वारा खाना नही बनाने से दुखी पति खाना बनाने जा रहा था, तभी उसकी पत्नी उससे विवाद करने लगी।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में विवाहिता की मौत पर अस्पताल में भिड़े मायके और ससुराल पक्ष क लोग, मृतका के पिता ने पति पर लगाए आरोप

पत्नी ने गुस्से में मंगलसूत्र निकालकर फेंक दिया

विवाद के दौरान पत्नी ने पति को गालियां देते हुए गले से मंगलसूत्र निकालकर फेंक दिया। गुस्से में आकर पति ने गमछे से अपनी पत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दी। उसने फोन कर घरवालों को पत्नी की हत्या कर दिए जाने की जानकारी दी। स्वजन भी सोनतराई पहुंच गए थे। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के आरोपित पति को गिरफ्तार कर धारा 103(1) के तहत जेल भेज दिया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button