लापता नाबालिग को पुलिस ने बिहार से किया बरामद, सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी लड़की
CG News: जूटमिल पुलिस ने 1 अगस्त को गुम हुई बालिका को बेगूसराय, बिहार से सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले में परिजनों ने 1 अगस्त को जूटमिल पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनकी नाबालिग बेटी 1 अगस्त की दोपहर सहेली के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी।
Source link
Follow Us










