विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में हाथी के हमले से 2 महिलाओं की मौत: 1 ग्रामीण घायल, घर के बाहर सो रहे थे, तभी जंगल से निकलकर पहुंचा हाथी, गांव-गांव में करायी जा रही मुनादी – Raigarh News

रात में जंगल से निकलकर गांव तक पहुंच गया हाथी और हमला कर दिया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथी का उत्पात जारी है। जहां बीती रात एक हाथी ने घर के बाहर सो रही दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें मार दिया। वहीं घटना में एक ग्रामीण घायल हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद वन अमला आगे की प्रक्रिया में जूट गई है। घटना लैलूंग

.

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम शनिवार की रात तकरीबन 10 बजे एक हाथी जंगल से निकलकर गमेकेला गांव के पास पहुंचा। यहां हाथी ने पहले खेत में धान खाया और उसके बाद आगे गांव की ओर जाने लगा।

जहां भदरापारा में रहने वाली सुशीला यादव 30 साल व उसका पति घसिया राम यादव दोनों घर के बाहर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी।

ऐसे में जब हाथी उनके घर का दीवार को तोड़ा तो उन्हें कुछ पता नहीं चला, और मिट्टी के मलमा से विजय लोहरा के सिर पर चोट पहुंची और वह गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन हाथी ने उसकी पत्नी सुनीता लोहरा पर हमला कर दिया।

इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल वनकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों को ईलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां प्रारंभिक ईलाज के बाद डाॅक्टर ने सुशीला यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं घसिया राम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाथी ने घर के दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया

सुंड से महिला को उठाकर पटका इधर दूसरी ओर वही हाथी आगे बढ़कर एक और घर के पास पहुंच गया और घर के बाहर सो रही सुनीता लोहरा 45 साल को हाथी ने अपने सुंड से उठाकर पटक दिया। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर हाथी जंगल की ओर चले गया।

मामले की जानकारी वनकर्मियों को लगी, तो वे मौके पर पहुंचे और घायल महिला को ईलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन उसे भी डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

21 का झुंड कर रहा विचरण बताया जा रहा है कि लैलूंगा वन परिक्षेत्र में 21 हाथी का दल पहाड़ लुड़ेग व सलखिया की ओर विचरण कर रहा है। जहां आसपास के गांव में वन विभाग द्वारा मुनादी करायी गई है और ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर जाने से मना किया गया है।

मृतकों के परिजनों को विभाग द्वारा तात्कालिक सहायता राशि दी गई

तत्कालिक सहायत राशि दी गई इस संबंध में लैलूंगा एसडीओ एमएल सिदार ने बताया कि हाथी जशपुर जिला की ओर से आया था। रात में अपने-अपने घर के बाहर महिलाएं सो रही थी।

तभी हाथी ने हमला किया। इससे दो महिलाओं की मौत हुई है और एक मृतका का पति घायल हुआ है। आज मृतका के परिजनों को 25-25 हजार रुपए तात्कालिक सहायता राशि दी गई है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button