विज्ञापन दें / सहयोग करें

घर के किचन में घुसकर बैठा तेंदुआ…रेस्क्यू जारी: कांकेर में जाली-पिंजरा लगाकर बाहर निकलने का कर रहे इंतजार; भतीजे को बचाने गए चाचा पर हमला – Kanker News

कांकेर जिले में एक तेंदुए का शावक घर के किचन में कैद हो गया है। 21 जून की सुबह 6 बजे दुधावा गांव में तेंदुआ अचानक एक घर में घुस गया। वहां चाचा भतीजे मौजूद थे। तेंदुए ने वेद प्रकाश पर हमला भी किया। उनके पैर में गंभीर चोट आई है।

.

मामला वन परिक्षेत्र सरोना का है। जैसे तैसे घर के सदस्य बाहर निकले लेकिन तेंदुआ अंदर ही रह गया। वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को पकड़ने के लिए जाली और पिंजरा लगाने की कार्रवाई कर रहे हैं।

गांव में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लोग तेंदुए के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे है।

युवक बाहर निकला, तेंदुआ अंदर चला गया

बताया जा रहा है गांव की गलियों में घूमते हुए तेंदुआ वेद प्रकाश के निर्माणाधीन घर में घुसा था। तभी घर से निकल रहे वेद प्रकाश नेताम की तेंदुए से आमना-सामना हुआ। दोनों एक-दूसरे को देखकर अलग दिशाओं में भागे।

तेंदुआ घर के अंदर चला गया और वेद प्रकाश बाहर आ गए। तभी उन्हें याद आया कि उनका भतीजा डिकेश्वर नेताम अंदर सो रहा है। भतीजे को बचाने के लिए वापस जाने पर तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। घायल वेद को प्राथमिक उपचार के बाद रेबीज इंजेक्शन के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

मौके पर पुलिस अधिकारी और वन विभाग की टीम मौजूद है।

क्षेत्र में अब तक 4 तेंदुए दिखे

महज एक हफ्ते पहले 11 जून को इसी गांव में एक नर तेंदुआ पकड़ा गया था। उसे आदमखोर माना जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कुल 4 तेंदुए देखे गए थे। एक पकड़ा जा चुका है और तीन अभी भी जंगल में हैं।

आज जो तेंदुआ घर में घुसा, वह एक शावक था। हालांकि वन विभाग ने तीन तेंदुओं की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की है। तेंदुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

………………….

तेंदुए से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

तेंदुए ने किया जानवर का शिकार, बैठकर खाता दिखा,VIDEO:कांकेर में सूरज ढलते ही रिहायशी इलाके में पहुंचता है, ग्रामीणों पर भी किया था अटैक

कांकेर जिले के रिहायशी इलाकों में एक तेंदुए ने जानवर का शिकार किया है। रविवार सुबह बड़ेपारा ठेलकाबोड़ इलाके के एक घर में बाउंड्रीवॉल पर अपने शिकार को खाते हुए तेंदुआ दिखा है। लोगों ने खरगोश या बिल्ली के शिकार किए जाने की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button