विज्ञापन दें / सहयोग करें

युवा व्यवसायी का अपहरण, पांच करोड़ की फिरौती मांगी: सरगुजा में पुलिस ने युवक को किया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार – Ambikapur (Surguja) News

अंबिकापुर के गांधी चौक में जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर युवा व्यवसायी का युवकों ने अपहरण कर लिया और 24 घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा। युवक से अपहरणकर्ताओं ने पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने अपहृत युवक को सांडबार के पास से बरामद किया। अप

.

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के जगन्नाथपुर निवासी युवक शंकर दयाल रवि अंबिकापुर के नमनाकला में रहकर व्यवसाय करता है और प्रापर्टी का भी काम करता है। 25 जून को विक्की कुशवाहा नाम के युवक ने शंकर दयाल रवि को फोन किया और जमीन दिखाने के नाम पर बुलाया।

पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी

जब शंकर दयाल रवि को युवक जमीन मालिक से मिलाने के नाम पर लक्ष्मीपुर की ओर लेकर गए। वहां युवकों ने पिस्टल दिखाकर युवकों ने शंकर को कार में डाल दिया और आंख पर कपड़ा बांध दिया।

घंटों कार में घुमाया, एक कमरे में बंद रखा शंकर दयाल रवि ने बताया कि उसे युवकों ने हाथ बांध दिए और करीब तीन घंटे तक कार में घुमाया। युवकों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। युवकों ने उससे फिरौती के रूप में 6 करोड़ रुपये मांगे। 26 जून को शंकर दयाल रवि ने परिजनों और दोस्तों को फोन किया और पैसे लेकर गांधीनगर थाना अंतर्गत सांडबार के पास बुलाया।

एएसपी सरगुजा बोले-जमीन विवाद का है मामला

पुलिस को देखकर 4 आरोपी फरार, एक गिरफ्तार युवक शंकर दयाल रवि को लेकर सांडबार पहुंचे। इसकी सूचना शंकर दयाल रवि के परिजनों ने गांधीनगर पुलिस को दे दी। गांधीनगर पुलिस के जवान सादे भेष में मौके पर पहुंचे। जब परिजन पैसे लेकर सांडबार पहुंचे तो पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस टीम को देखकर चार आरोपी भाग निकले। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अपहृत युवक ने बताया कि वे जमीन का ही काम करने वाले एक आरोपी बहादुर जायसवाल को जानता है। बहादुर जायसवाल से एक जमीन के सौदे का विवाद है। इसे लेकर बहादुर जायसवाल उससे पांच करोड़ रुपए मांग रहा है।

जमीन विवाद का मामला, जांच जारी-एएसपी सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बीती शाम उसका मोबाइल लोकेशन सांडबार मिला था। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को बरामद कर लिया है। एक आरोपी संजू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button