ऐसा होगा स्टेट कैपिटल रीजन का हेडक्वार्टर:8 एकड़ में ढाई साल में बनेगा 10 मंजिला कॉम्प्लेक्स, लागत 600 करोड़ रुपए — पूरी जानकारी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की तर्ज पर रायपुर, नवा रायपुर, दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव को जोड़कर विकसित किए जा रहे स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) के मुख्यालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नवा रायपुर के एकात्म पथ पर करीब 8 एकड़ में बनने वाले इस भव्य ऑफिस कॉम्प्लेक्स की अनुमानित लागत 600 करोड़ रुपए है। एनआरडीए ने ढाई साल में इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। परिसर में करीब 1.25 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में 10 मंजिला तीन टावर (2 बेसमेंट और भूतल सहित) खड़े किए जाएंगे। एक नजर में एससीआर ऑफिस कॉम्प्लेक्स.… एक छत के नीचे सभी सुविधाएं
एक टावर में एससीआर का मुख्यालय और विभिन्न सरकारी दफ्तर होंगे, जबकि शेष दो टावरों में अर्धशासकीय संस्थानों व निजी कंपनियों को जगह दी जाएगी। सभी प्रमुख विभागों के एक ही छत के नीचे आने से प्रशासनिक समन्वय बेहतर होगा और आम जनता को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी।












