बाजार में चैन स्नैचिंग-पाकेटमार करने वाला गिरोह पकड़ाया: रायगढ़ के लैलूंगा बाजार में सोने का चैन लूटकर घटना को दिया था अंजाम, बलरामपुर के 6 आरोपी गिरफ्तार – Raigarh News
आरोपी गिरोह बनाकर बाजार और मेला में पहुंचकर घटना को अंजाम देते थे
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के लैलूंगा बाजार में रिटायर्ड शिक्षिका के गले का चैन किसी ने पार कर दिया। जिसके बाद घटना की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और चैन स्नैचिंग व पाकेटमार गिरोह के 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके पास से 7 लाख क
.
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 4 इमलीपारा की रहने वाली मरियम टोप्पो 67 साल जो कि सेवा निवृत्त शिक्षिका है।
उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार को वह अपने पति के साथ लैलूंगा साप्ताहिक बाजार सब्जी खरीदने गई थी।
इसी दौरान पीछे से अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले में पहनी करीब एक तोला वजनी सोने की चैन झपटकर फरार होने का प्रयास किया। पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें कुछ महिलाएं संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी।
ऐसे में बाजार में झपटमारी की घटना की सूचना मिलते ही वहां ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक पूनम साहू ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल एक संदिग्ध महिला मंगरीता गिरी 25 साल को पकड़ लिया।
घटना के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
गिरोह बनाकर बाजार-मेला में करते थे पाकेटमारी पूछताछ के दौरान पुलिस ने बाजार क्षेत्र से आरोपी दीपक गिरी 21 साल को हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की, तो खुलासा हुआ कि वे अपने परिवार की पांच महिला सदस्यों के साथ इको वाहन से जिला बलरामपुर के कुसमी क्षेत्र से लैलूंगा बाजार पहुंचे थे और संगठित गिरोह बनाकर ग्रामीण बाजारों व मेलों में पाकेटमारी और झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
घटना को अंजाम देकर जशपुर भागे आरोपी आरोपियों ने बताया कि वारदात के बाद गिरोह के अन्य सदस्य जशपुर जिले में अपने परिचितों के यहां शरण लेने के लिए चले गए हैं।
मामले को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल जशपुर, सरगुजा व बलरामपुर पुलिस से समन्वय स्थापित कर आरोपियों के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की गई।
जशपुर से आरोपियों को पकड़ा गया लैलूंगा पुलिस टीम ने देर रात जशपुर में दबिश देकर गिरोह की चार अन्य महिला सदस्यों रीला गिरी 28 साल, राजमोहनी उर्फ ठोली 45 साल, सोनम गिरी 20 साल और उर्मिला गिरी 27 साल सभी निवासी बगाड़ी राजपुर जिला बलरामपुर को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। जहां पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है।
सोने की चैन समेत 7 लाख की सपंत्ति जब्त आरोपियों के पास से पीड़िता की 18 ग्राम वजनी सोने की चैन लॉकेट समेत, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये और घटना में प्रयुक्त इको वाहन कीमत लगभग 5 लाख रुपये व चार मोबाइल फोन समेत कुल लगभग 7 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
<












