पेंड्रा में जनरल स्टोर में लगी भीषण आग: लाखों का सामान जला, आसपास के घर खाली करवाए गए; शॉर्ट सर्किट की आशंका – Gaurela News
छत्तीसगढ़ के पेंड्रा के रिहायशी इलाके में स्थित नंदनश्री जनरल स्टोर में रविवार को भीषण आग लग गई। आग से दुकान का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जल गया। दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया।
.
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।
जनरल स्टोर में लगी आग-
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
पेंड्रा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड ऑपरेटर ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।
यह दुकान पेंड्रा से बिलासपुर-रतनपुर जाने वाली सड़क पर स्थित है। दुकान में आग लगने के दौरान आसपास के घरों को सुरक्षा के लिए खाली करवाया गया। राहत की बात यह रही कि आग से आसपास के किसी भी घर को नुकसान नहीं पहुंचा।
दुकान में आग लगने के दौरान आसपास के घरों को सुरक्षा के लिए खाली करवाया गया।
Source link












