कवर्धा के शिव मंदिर में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार: आरक्षक की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर बर्खास्त, एसपी बोले- शहर बंद का ऐलान वापस ले कांग्रेस – kabirdham News
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र के ग्राम हरमो में 7 अगस्त को शिव मंदिर की प्रतिमा तोड़फोड़ की गई। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में संलिप्त पाए जाने पर एक आरक्षक को भी बर्खास्त कर दिया गया है।
.
पुलिस जांच में आरोपी की पहचान गौतरिहा यादव (69) निवासी ग्राम राला, जिला बालाघाट, हाल ग्राम हरमो के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। घटना के बाद थाना भोरमदेव में अपराध क्रमांक 34/25, धारा 298 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था।
आरक्षक सेवा से बर्खास्त
जांच में पुलिस विभाग के आरक्षक क्रमांक 703 राजू वैष्णव की संलिप्तता भी सामने आई। उसे भारतीय संविधान की धारा 311(2)(ख) के तहत तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।
आरोपी गिरफ्तार, आरक्षक बर्खास्त
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ जैसी घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरक्षक की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर बर्खास्त कर दिया गया है। कांग्रेस से अपील की है कि, कवर्धा बंद के ऐलान को वापस ले लें।
कांग्रेस ने किया था बंद का आह्वान
इस घटना को लेकर कांग्रेस ने 19 अगस्त को कवर्धा बंद का ऐलान किया था। हालांकि पुलिस ने बंद से पहले ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बावजूद इसके कांग्रेस की जिला इकाई की ओर से बंद निरस्त करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Source link











