रायपुर से जबलपुर जा रही कार पुल से नीचे गिरी: 4 लोगों की हालत नाजुक, गाड़ी को पानी के अंदर से क्रेन से बाहर निकाला – Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़ के रायपुर से जबलपुर जा रहे 4 कार सवार हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिर गई। हादसे में चारों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने क्रेन से कार को बाहर निकाला। मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है।
.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा होते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। कार में बैठे सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं रेस्क्यू टीम और गोताखोरों की टीम अब भी मौके पर तलाश जारी रखे हुए हैं।
हादसे से जुड़ी ये तीन तस्वीरें देखिए…
हादसे के बाद लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी।
चारों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक है।
कार को क्रेन से बाहर निकाला गया। कार सवारों को भी बाहर निकाल लिया गया है।
जानिए कैसे हुआ हादसा ?
दरअसल, सोमवार सुबह रायपुर से चार लोग जबलपुर के लिए निकले थे। कार तेज रफ्तार में सिमगा थाने के पास नदी के पास पहुंची थी, तभी कार बेकाबू हो गई। ब्रिज की रेलिंग को तोड़कर नीचे गिर गई। कार के गिरते ही आसपास के लोगों ने मदद के लिए पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।
गोताखोरों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं कोई व्यक्ति पानी में डूब तो नहीं गया। पुलिस का कहना है कि कार में कितने लोग सवार थे, इसकी पूरी पुष्टि रेस्क्यू के बाद ही हो पाएगी। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।
खबर अपडेट की जा रही है…
Source link











